{"_id":"60aabad08ebc3e14c5302b7b","slug":"farmer-protest-in-sambhal-chandausi-news-mbd3899139103","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 मई को काला दिवस मनाएगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 मई को काला दिवस मनाएगी भाकियू
विज्ञापन
धनारी। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष दुर्गपाल कुशवाह के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 मई को होने वाले कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी।
बताया कि किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर 26 मई को हर ग्राम पंचायत स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सभी प्रदर्शनकारी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करें। इस दिन सभी किसान अपने घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाकर विरोध करें। इस आंदोलन को किसान काले दिवस के रूप में मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि संभल जिले के किसान गाजीपुर बॉर्डर पर शुरू से आंदोलन में भागेदारी रह रहे हैं। सभी पदाधिकारियों से 29 मई को सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता के साथ किसान आंदोलन गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री संजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मुकेश यादव, जबर सिंह यादव, अमर सिंह राजपूत, कुमार पाल यादव, बाली कुशवाह, मुलायम सिंह, राकेश, ऋषि पाल सिंह, रामवीर सिंह, जितेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, वीरेंद्र मिस्त्री आदि मौजूद रहे।