फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer protest in sambhal

रेट तय नहीं हुआ, जिले में चालू हो गईं चीनी की मिलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
farmer protest in sambhal
बहजोई। अभी गन्ने के रेट तय तक नहीं हुए हैं और जिले की चीनी मिलों का पहिया लगातार घूमने लगा। इससे चीनी मिलों पर गन्ना डालने को लेकर किसान असमंजस में हैं। किसान कोल्हू पर गन्ना डालने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह का कहना है कि एक तो पहले से ही वीनस शुगर मिल पर दो वर्षों का बकाया गन्ना भुगतान है। अब तीसरे वर्ष भी बिना रेट तय हुए ही यदि मिल पर गन्ना डाल दिया गया तो फिर तीन वर्ष का गन्ना भुगतान भी फंस गया तो फिर किसान सड़क पर आ जाएंगे। सोमवार को जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की अगुवाई में भाकियू अअ का एक प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें भाकियू पदाधिकारियों का कहना था कि रेट तय कर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। देश भर में से गोवंशीय पशुओं का कटान बंद कराया जाए। जिले भर के गोआश्रय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके अलावा धनारी में महावा नदी को पुनर्जीवित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनारी रेलवे स्टेशन पर बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन व लिंक एक्सप्रेस का स्टापेज कराया जाए। हरियाणा की तरह बिजली के दाम कम किए जाएं। पदाधिकारियों का कहना था कि यदि 24 नवंबर 2019 तक किसानों की इन समस्याओं का निस्तारण नहीं कराया गया तो 25 नवंबर 2019 को मुरादाबाद में कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन में आशिक रजा, ऋषिपाल यादव, राजपाल यादव, अनीस अहमद, जयवीर यादव व अशोक कुशवाहा आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed