फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer looted in sambhal

किसान से लूट

Wed, 10 Jan 2018 05:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 10 Jan 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
farmer looted in sambhal
CRIME - फोटो : DEMO PHOTO
बनियाठेर थाने की नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइकर्स लुटेरों ने प्रथमा बैंक शाखा से रुपये निकालकर घर लौट रहे किसान को गनप्वाइंट पर लेकर 37 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद लुटेरे नरौली की ओर भाग निकले। वारदात से पुलिस में खलबली मच गई। लेकिन पुलिस बदमाशों की तलाश करने की बजाय क्षेत्र बिलारी की जरगांव चौकी क्षेत्र का बताकर सीमा विवाद में उलझ गई है। अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी महिपाल सिंह पुत्र अमर सिंह अपने गांव के ही उदयवीर उर्फ कल्लू के साथ बाइक से मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे नरौली की प्रथमा बैंक शाखा में आए थे। यहां महिपाल सिंह ने खेती किसानी के कार्य के लिए बैंक खाते से 37000 रुपये निकाले और बाइक पर सवार होकर अपने गांव के लिए चल लिए। नरौली से निकलते ही भाटौर के रास्ते पर कुंवर साहब के बाग के पास अपराह्न करीब 3.30 बजे तीन बाइकर्स लुटेरों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। दो लुटेरों ने उतरकर दोनो बाइक सवार किसानों को गनप्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन


महिपाल सिंह की जेब से 37000 रुपये निकाल लिए। उनकी बाइक की चाभी निकालकर फेंक दी और नरौली की ओर भाग निकले। किसान ने चाभी तलाश कर नरौली पुलिस चौकी आए। नरौली चौकी प्रभारी रामेंद्र सिंह ने तत्काल तो किसान को लेकर मौके पर रवाना हो गए लेकिन वहां जाकर बताया कि यह क्षेत्र उनकी पुलिस चौकी का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बनियाठेर प्रवीण सोलंकी ने भी बताया कि मामला बिलारी कोतवाली की जरगांव पुलिस चौकी का है। लेकिन बिलारी कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि लूटपाट की घटना नरौली से निकलते ही हुई, जो नरौली पुलिस चौकी का क्षेत्र है। कुल मिलाकर बाइकर्स लुटेरों की तलाश करने की बजाय घटना स्थल को एक दूसरे के क्षेत्र में बताने में जुटी है। पीड़ित भी तहरीर लेकर दो थानों के बीच घूम रहा है। देर शाम तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed