{"_id":"622e427ebbedc13b7e31b9e7","slug":"farmer-killed-by-beating-in-election-rivalry-chandausi-news-mbd4215041121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पीटकर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में पीटकर किसान की हत्या
विज्ञापन
गुन्नौर के गांव मढ़िया में किसान की हत्या पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : CHANDAUSI
जुनावई/चंदौसी (संभल)। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव की रंजिश में शनिवार की शाम खेत से लौट रहे किसान वीरपाल सिंह (36) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने चुनावी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी किसान वीरपाल सिंह ने बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) चुनाव का लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। दूसरे पक्ष के राकेश ने भी बीडीसी का चुनाव लड़ा था और वह तीसरे स्थान पर रहा था। वीरपाल के पिता राजपाल का आरोप है कि आरोपी पक्ष वीरपाल के चुनाव लड़ने के कारण रंजिश रखते थे। शनिवार की शाम करीब सात बजे वीरपाल सिंह फसलों की सिंचाई कर घर लौट रहा था। हैरादाबाद-छबीलपुर मार्ग पर मंदिर के पास आरोपियों ने वीरपाल को घेरकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। वीरपाल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए। परिजन वीरपाल को लेकर सीएचसी गुन्नौर पहुंचे, वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय वीरपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। वीरपाल के भाई उदयवीर का कहना है कि आरोपी पहले भी हमला कर चुके हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक करीब दो माह पहले गांव में आरोपी पक्ष के भूसे के ढेर में आग लग गई थी। आग लगाने का आरोप वीरपाल के भाई पर लगाया गया था। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
वीरपाल के भाई उदयवीर सिंह की तहरीर पुलिस ने गांव के ही राकेश, हरवेश, दिनेश, रजनीश, हरि सिंह, नेम सिंह, उमेश, नेत्रपाल, दानवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपी फरार हैं। गुन्नौर सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि भूसे के ढेर में आग लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शनिवार रात विवाद हुआ और वीरपाल के साथ मारपीट की थी। बाद में उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।