फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer injured in road accident dies in Delhi hospital

Sambhal News: सड़क हादसे में घायल किसान की दिल्ली के अस्पताल में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in road accident dies in Delhi hospital
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर सराय के नजदीक कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होने से घायल हुए किसान की सोमवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी का संभल के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा तब हुआ था जब कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर निवासी आबिद 60 पुत्र शराफत हुसैन रविवार की सुबह दस बजे के करीब अपनी पत्नी रौनक के साथ बाइक पर सवार होकर संभल किसी काम से आ रहे थे। वह गांव कमलपुर सराय के नजदीक पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दंपती घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed