फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer ger unknow dead body in his filed

बोरी में बंद मिली युवती की लाश, चुनरी से गला कसकर की गई हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
farmer ger unknow dead body in his filed
गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नरौरा ईशमपुर रोड पर शनिवार की सुबह सड़क किनारे करीब पच्चीस वर्षीय युवती का शव एक बोरी में बंद मिला। खेत स्वामी जब अपने खेत की तरफ गया तो उसने एक बोरी देखी। बोरी को खोला तो उसमें लाश देखकर को चिल्ला उठा। आसपास के लोग मौके पर जुट गये। शव देखकर खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती की हत्या चुनरी से गले में फंदा कसकर की गई है।
विज्ञापन

नरौरा ईशमपुर रोड पर रुकनाबाद निवासी राधेश्याम अपने खेत पर पहुंचा तो गन्ने के खेत में सड़क के किनारे एक बोरी पड़ी देखी। उसे जब खोलकर देखा तो उसके अंदर एक युवती का शव देखकर उसकी चीख निकल गई। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो कोतवाली प्रभारी प्रवीण सोलंकी मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया। मृतका की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन

उसकी गर्दन पर चुनरी का फंदा कसा हुआ था। लगता है कि उसकी हत्या गर्दन पर फंदा कसकर ही गई है। काफी प्रयास के बावजूद मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या कहीं और की गई है, उसके शव को बोरी बंद करके किसी चलते वाहन से सड़क के किनारे खेत में फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती कहां की है, उसकी हत्या क्यों और किसने की, इन सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिल सके हैं। पुलिस सबसे पहले उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed