{"_id":"604a6be58ebc3ed5153509df","slug":"farmer-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd3826085115","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
बनियाठेर। गांव अहलेदादपुर चंपू उर्फ चमरपुरा के पास किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अहलेदादपुर चंपू ऊर्फ चमरपुरा निवासी अमित कुमार (26) बुधवार को खेत पर सिंचाई करने गया था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे अमित बाइक लेकर खेतों से घर वापस जा रहा था। गांव के बाहरी छोर पर मंदिर के पास उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घायल अमित को परिजनों ने चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव को घर ले गए। मृतक के भाई भगवान दास ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमित के नौ माह का एक बेटा है। पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।