फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer dies in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in collision with unknown vehicle
धनारी। थाना क्षेत्र के भिरावटी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने चारा लेकर लौट रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस कहना है कि ये मोबाइल आरोपी का हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी हेतराम (45) बुधवार की शाम पशुओं के लिए चारा लेने महावा नदी के किनारे खेत पर गए थे। शाम करीब सात बजे वह चारा लेकर घर लौट रहे थे। जब वह धनारी-भिरावटी मार्ग पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में हेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे अन्य किसानों ने हेतराम को सड़क पर घायल देखा तो सूचना परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को भी मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने हेतराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना स्थल पर पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन आरोपी का हो सकता है। छानबीन की जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। किसान अपने पीछे पत्नी भागवती व सात बच्चों को सोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed