{"_id":"62605bb68e521a2de81e57bb","slug":"farmer-dies-in-bull-attack-chandausi-news-mbd42540779","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सैमला गुन्नौर में ही गोशाला संचालित हैं। हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद गांव में ही गोवंशीय पशु गांव में घूमते हैं और लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह खुल्ला घूम रहे एक सांड़ ने किसान पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। अधिकारी गोशालाओं में छुट्टा पशु को रखते थे, तो शायद किसान की जान बच जाती।
गुन्नौर ब्लाक में 69 ग्राम पंचायत हैं। अभी तक पांच ग्राम पंचायत, नगर क्षेत्र गुन्नौर व बबराला में एक-एक गोशाला संचालित हैं। इन गोशालाओं में 1050 छुट्टा पशु पल रहे हैं। इसके बाद भी गुन्नौर क्षेत्र में हजारों की संख्या में छुट्टा पशु खुल्ला घूम रहे हैं। किसानों की फसलों को बर्बाद रहे हैं। खेत पर काम रहे किसानों पर हमलावर हो जाते हैं। मंगलवार की सुबह खेत गेहूं की निकासी करा रहे किसान शीशपाल (35) पर हमलाकर दिया। सांड़ ने शीशपाल को कई बार सींग पर उठाकर जमीन पर पटका। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी गोशालाओं में छुट्टा पशु को रखते थे, तो शायद किसान की जान बच जाती।
अब तक तीन लोगों को सांड़ ने उतार दिया मौत के घाट
संभल जिले में तीन लोगों को सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। गांव सैमला गुन्नौर निवासी शीशपाल, हयातनगर क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी सोमवीर, बहजोई क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खुर्द निवासी किसान शामिल है। इनके अलावा सड़क पर दोपहिया वाहनों की टक्कर से मौत के मामले अलग हैं। उनकी संख्या कहीं अधिक है।
विज्ञापन
दो गोशालाओं का किया जा रहा विस्तार
गुन्नौर ब्लॉक क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायत बाघऊ, भागनगर, कैल, असदपुर, सैमला गुन्नौर में गोशालाएं हैं। इन सभी गोशालाओं में 1177 छुट्टा पशु पल रहे हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र की गुन्नौर गोशाला में 38 व बबराला की गोशाला में 48 छुट्टा पशु पल रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की जमीन पर है। विभाग भी गोशाला बनाने में हिला हवाली कर रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जमीन चिह्नित करने के बजाय असदपुर और भागनगर में बनी गोशालाओं को कुछ विस्तारित करने का काम कर रहा है।
जो गोशालाएं संचालित हैं, उनमें उनकी क्षमता के अनुसार छुट्टा पशु रखे हुए हैं। उनसे अधिक पशु नहीं रखे जा सकते हैं। दो गोशालाओं का ओर विस्तार कराया जा रहा है।
डॉ. एसके अग्रवाल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गुन्नौर
दो गोशालाओं का विस्तार कराया जा रहा है। अन्य ग्राम पंचायतों में सचिवों को गोशालाएं निर्माण कराने के लिए जमीन चिह्नित करने और प्रस्ताव तैयार कराकर भेजने के निर्देश दिये हैं। जल्द ही अन्य ग्राम पंचायतों में गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा।
बलवंत सिंह, बीडीओ गुन्नौर