फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Farmer died due to electric shock, son and wife got burnt, electric current ran in thirty houses

संभल: करंट लगने से किसान की मौत, बेटा और पत्नी झुलसे, तीस घरों में कुछ समय के लिए मच गया हड़कप

Mon, 02 Oct 2023 10:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Oct 2023 10:56 AM IST
सार

किसान रामखिलाड़ी अपनी डेयरी पर लगे कंप्यूटर को ऑन करने के लिए बिजली के बोर्ड में स्विच लगा रहे थे। इस बीच हाईटेंशन करंट लगने से वह बोर्ड के साथ चिपक गए। बेटे को तड़पता देख मां उसे बचाने आई तो वह भी इसकी चपेट में आ गई।

विज्ञापन
Sambhal: Farmer died due to electric shock, son and wife got burnt, electric current ran in thirty houses
बिजली का करंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनारी थाना क्षेत्र के गांव अकबराबाद में बिजली के बोर्ड में प्लग लगाते समय हाईटेंशन करंट आने पर दंपती व उनका बेटा चपेट में आ गए। हादसे में किसान शौराज सिंह (45) की मौत हो गई। उसकी पत्नी भूरी (42) व बेटा रामखिलाड़ी (18) गंभीर रूप से झुलसे गए। बेटे को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


गांव अकबराबाद में विद्युत लाइन का इंसुलेटर फुंकने से घरेलू विद्युत लाइन में हाईटेंशन करंट दौड़ गया था। धनारी के गांव अकबराबाद निवासी रामखिलाड़ी किसान थे। उनके बेटे रामखिलाड़ी ने घर पर ही डेयरी खोल रखी है तथा अन्य किसानों का दूध एकत्र कर बेचता है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह रामखिलाड़ी डेयरी पर लगे कंप्यूटर को ऑन करने के लिए बिजली के बोर्ड में स्विच लगा रहा था। उस दौरान विद्युत लाइन में हाईटेंशन करंट गया और वह बिजली के बोर्ड के साथ चिपक गया। बेटे को तड़पता देखकर उसकी मां भूरी उसे बचाने आई, वह भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटे को करं लगा देखकर शौराज सिंह ने बिना सोचे समझे पत्नी को पकड़कर छुड़ाने की कोशिश करने लगे। वह भी करंट की चपेट में आ गए। घर में शोर मचने पर ग्रामीणों बिजली विभाग को सूचना दी, तब जाकर विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। करंट के चपेट में आने से शौराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

उनकी पत्नी भूरी व बेटा रामखिलाड़ी गंभीर रूप से झुलस गए। करंट लगने से घायल हुए राम खिलाड़ी और भूरी देवी को उपचार के लिए बहजोई ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामखिलाड़ी को गंभीर हालत में बरेली के लिए रेफर कर दिया। किसान की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।

30 घरों में फैला करंट

मृतक स्वराज सिंह यादव के घर के आगे छोटा ट्रांसफार्मर खंभे पर लगा हुआ है। मृतक शौराज के घर की केबल सीधी ट्रांसफार्मर से लगी हुई थी। रविवार की सुबह ट्रांसफॉर्मर पर लगा इंसुलेटर टूट गया। इससे हाईटेंशन लाइन का घरेलू लाइन में दौड़ गया।

उसी करंट की चपेट में शौराज सिंह का परिवार आ गया। वही 30 घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। इससे घरों में विद्युत उपकरण एलईडी टीवी, एलईडी लाइट, फ्रिज, पंखे, बल्व व अन्य उपकरण फुंके गए। गांव में अफरा तफरी मच गई।



हाईटेंशन करंट से गांव निवासी रणवीर सिंह, सत्यधन कुमार, घनेद्र सिंह,विजय कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, जुगल किशोर, वीरेश कुमार के घर में लगे पंखे, बल्ब सहित सभी बिजली चालित उपकरण फुंक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed