फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer dies after being hit by high tension wire in Sambhal

Sambhal: खेत में लटक रही हाईटेंशन तार की चपेट में आकर किसान की मौत, बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

Thu, 28 Jul 2022 12:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Jul 2022 12:56 AM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह फीट ऊंचाई पर यह हाईटेंशन लाइन लटकी हुई है। कई बार दुरूस्त करने के लिए मांग की लेकिन सुनवाई नहीं की गई। यह लाइन निजी नलकूपों के लिए जा रही है।

विज्ञापन
Farmer dies after being hit by high tension wire in Sambhal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

खेत में लटकी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पशुओं का चारा लेकर आ रहे किसान की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से कार्रवाई की मांग की। विद्युत निगम के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली निवासी जरीफ (55) पुत्र अल्लाबख्श बुधवार की दोपहर तीन बजे करीब अपने खेत से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहे थे। घास की गठरी सिर पर रखी हुई थी। जैसे ही वह अपने खेत से निकले तो घास की गठरी लटकी हुई हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट शरीर में दौड़ा तो वह मौके पर ही गिर गए। आसपास के लोग बचाने दौड़े लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। विद्युत निगम के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह फीट ऊंचाई पर यह हाईटेंशन लाइन लटकी हुई है। कई बार दुरूस्त करने के लिए मांग की लेकिन सुनवाई नहीं की गई। यह लाइन निजी नलकूपों के लिए जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर विद्युत निगम के कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed