फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer died due to electrocution while installing tube well

नलकूप का तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to electrocution while installing tube well
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बहाउद्दीनपुर में नलकूप पर बिजली का तार लगाते समय किसान करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुरूवार की रात साढ़े आठ बजे करीब गांव बहाउद्दीनपुर निवासी संजीव अपने खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए नलकूप पर बिजली का तार लगा रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। आस पास के किसानों ने देखा तो मौके की ओर दौड़ पड़े। करंट की चपेट में आए संजीव को किसी तरह बचाने का प्रयास किया और परिजनों को सूचना दी। परिजन भी खेत पर आ गए और आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed