{"_id":"5ef8eb888ebc3e42f57da9e9","slug":"farmer-death-to-curent-in-sambhal-sambhal-news-mbd3540602188","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव में खिरनी में एक किसान की करंट से मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार को सुबह करीब दस बजे गांव खिरनी निवासी किसान पुष्पेंद्र (28) पुत्र जसवीर यादव की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने मक्का के भुट्टों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊप रखी टीन को हटा रहा था।
इसी दौरान टीन ट्रांसफार्मर से टकरा गई और करंट लग गया। जिससे मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक ने बरसात से बचाने के लिए मक्का के भुट्टो को टीन से ढक दिया था। रविवार को सुबह टीन हटा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया।
बताया कि हादसे के बाद संभल के निजी अस्पताल ले गए थे जहां मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पत्नी व परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक मासूम बच्ची को छोड़ गया है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।