{"_id":"5f1c7dd18ebc3e63906f1a16","slug":"farmer-death-in-road-accident-chandausi-news-mbd357056630","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार महिला ने साईकिल में मारी टक्कर, एक किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार महिला ने साईकिल में मारी टक्कर, एक किसान की मौत
विज्ञापन
चंदौसी/गुन्नौर। बबराला में मुख्य मार्ग पर डाकघर के पास कार सवार महिला ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी महिला चालक कार छोड़कर फरार हो गई। परिजनों ने महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
शनिवार की शाम कस्बा बबराला मोहल्ला साहूकारा निवासी 55 वर्षीय किसान हसनेन अली साइकिल से अपने खेतों पर जा रहे थे। बबराला में मुख्य मार्ग पर डाकघर के पास पीछे से आई कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल सवार हादसे में दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और कार को घेरने का प्रयास किया। आरोपी महिला ने कुछ दूरी पर कार रोक दी। इसके बाद कार को वहीं छोड़कर फरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीलकर सीएचसी पहुंचा दिया, वहां से शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने आरोपी महिला कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।