फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer death in road accident

हादसे में किसान की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
farmer death in road accident
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर-रतनपुर बेरनी मार्ग पर हादसे में किसान की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किसान भात पहनाकर वापस अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असालतपुर जारई निवासी किसान मदन लाल (65) पड़ोसी भगीरथ की बुआ की बेटी का भात लेकर मंगलवार को थाना कुढ़फतेहगढ़ के ग्राम हाजीपुर में गया था। बुधवार की सभी लोग ट्रैक्टर से वापस असालतपुर जारई लौट रहे थे। दोपहर 12 बजे ग्राम हाजीपुर व रतनपुर के बीच स्पीड ब्रेकर से जैसे ही ट्रैक्टर गुजरा तो तेज झटका लगा। हादसे में ट्रैक्टर के पीछे बंधे ठेले पर अन्य लोगों के साथ बैठा मदन लाल नीचे जा गिरा।
विज्ञापन

नीचे से उसके सिर में चोट आई और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मदन लाल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। किसान की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचने पर पत्नी सरोज सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed