{"_id":"6245b3281ca4f970fc469ef4","slug":"farmer-cheated-money-in-name-of-depositing-installment-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी: संभल में किस्त जमा कराने के नाम पर किसान से ठगे रुपये, ठग की इस बात ठनका उसका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी: संभल में किस्त जमा कराने के नाम पर किसान से ठगे रुपये, ठग की इस बात ठनका उसका माथा
Thu, 31 Mar 2022 07:27 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई/चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई/चंदौसी (संभल)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 31 Mar 2022 07:27 PM IST
सार
संभल के जुनावई थाना क्षेत्र निवासी किसान पप्पू सिंह के पास साइबर ठग ने फोन कर बाइक की किस्त के नाम पर दो बार में 4200 रुपये ठग लिए। बाद में लॉटरी का लालच देकर 15000 रुपये की डिमांड करने पर किसान को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। जिस पर किसान ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
साइबर ठग ने किसान से की ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान से साइबर ठग ने कॉल करके बाइक की किस्त जमा कराने के नाम पर 4200 रुपये ठग लिए। बाद में लोन की लॉटरी निकलने के नाम पर 15000 रुपये की डिमांड की। पैस मांगने पर युवक को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लोहामई किसान पप्पू सिंह ने सात माह पहले एक लाख सात हजार रुपये की बाइक लोन पर ली थी। किसान पप्पू प्रतिमाह 3542 की किस्त के रूप में जमा कर रहा था तथा अब तक छह किस्त अदा कर दी थी। गुरुवार को साइबर ठग का किसान के पास फोन आया। ठग ने पूछा, कि आपने बाइक लोन पर ली थी। किसान ने हां में उत्तर दिया। ठग ने बाइक की किस्त की रकम बैंक खाते में जमा कराने को कहा। फिर ठग ने अपना बैंक खाता देकर किस्त के रूप में 3700 रुपये जमा करा लिया। इसके बाद 500 रुपये और जमा करा लिये।
विज्ञापन
लॉटरी का लालच देने पर किसान का ठनका माथा
इसके बाद साइबर ठग ने 14 अंकों का एक नंबर भेजा। ठग ने बताया कि यह उनकी लॉटरी का नंबर हैं। इस नंबर को किसी को भी न बतायें। साथ ही साइबर ठग ने फिर से 15 हजार रुपये की धनराशि अपने खाते में डालने के लिए कहा। लॉटरी के नाम पर दोबारा रकम की डिमांड करने पर किसान को शक हुआ। इसके बाद इसके बाद पीड़ित किसान थाने पहुंचा और ठगी की शिकायत कर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन