{"_id":"68000774456791981e0c0ec0","slug":"fake-mobil-oil-manufacturing-factory-caught-in-chandausi-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119284-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी में नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी में नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्टरी पकड़ी
Thu, 17 Apr 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पुलिस ने बुधवार को चंदौसी में नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्टरी पकड़ी। इससे पहले बहजोई में भी नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्टरी पकड़ी जा चुकी है। नामचीन कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर जांच कराई जा रही है। साथ ही कई लोगों को हिरासत में लिया है
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव कंथरी में समय से एक मकान में नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्टरी चल रही थी। बताया जाता है कि दो दिन पहले पुलिस ने अवैध रूप से चल रही फैक्टरी पर छापा मारा था। फैक्टरी में नकली मोबिल ऑयल बनाने के उपकरण और भारी मात्रा में मोबिल ऑयल से भरे ड्रम समेत नामचीन कंपनियों के स्टीकर, प्लास्टिक की एक लीटर दो लीटर, पांच लीटर की खाली व भरी केन बरामद हुईं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही संबंधित कंपनियों के लोगोंं को बुलाकर जानकारी की जा रही है। बुधवार को थाना बनियाठेर प्रभारी रामवीर सिंह मौके पर पहुंचे और फैक्टरी में मौजूद सामान आदि की गणना की। पुलिस ने फैक्टरी को कब्जे में ले लिया है। निगरानी के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
-- -- -- -- -
-- -- -- -- -- -- -
बहजोई और चंदौसी में नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्टरी संचालित होने की जानकारी मिली थी। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। -अनुकृति शर्मा, एएसपी दक्षिणी, संभल