{"_id":"617afa3d64af0a78d321bb5a","slug":"fake-diesel-and-petrol-recovered-in-huge-quantity-chandausi-news-mbd407755818","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में नकली डीजल और पेट्रोल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी मात्रा में नकली डीजल और पेट्रोल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने धनारी थाना के गांव भकरौली में मुंशी गिरि के घर में छापा मारा। टीम ने घर से 1740 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया है। नकली डीजल और पेट्रोल के बरामद होने से गांव में हड़कंप मच गया। दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। चार अन्य आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पूर्ति विभाग की टीम ने पेट्रोलियम पदार्थों के नमूने भरे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
बृहस्पतिवार की शाम धनारी पुलिस और एसओजी की टीम ने नकली पेट्रोलियम पदार्थों की सूचना पर गांव भकरौली में मुंशी गिरि के मकान में छापा मारा। पुलिस को देख वहां लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो लोगों आरोपियों को पकड़ लिया। चार-पांच आरोपी फरार हो गए। पुलिस को मुंशी गिरि के मकान में आठ प्लास्टिक के ड्रम में भरा नकली डीजल, पेट्रोल, चार केन में भरा 140 लीटर नकली मोबिल मिला। पुलिस ने सभी माल को जब्त कर लिया और थाने ले आई। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम गांव भकरौली निवासी मुंशी और विजेंद्र बताएं हैं। विजेंद्र मुंशी का भतीजा है। पुलिस की सूचना पर पूर्ति विभाग के एआरओ कुलदीप जैन, पूर्ति निरीक्षक सतराज सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने जांच के लिए नकली पेट्रोलियम पदार्थों के नमूने भरे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
ये बरामद माल:
आठ ड्रम में भरा नकली डीजल, पेट्रोल, कार, टेंपो, बाइक, छह खाली ड्रम, 13 खाली केन 20 लीटर वाली, दो कटे हुए आधे ड्रम बरामद किया है।
टीम में ये रहे शामिल:
टीम में धनारी प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी एसआई विजेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी एसआई मनोज वर्मा के नेतृत्व में टीम, प्रभारी नारकोटिक्स एसआई सुभाष मावी में उनकी टीम, एसआई राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शाहबुद्दीन, कांस्टेबल गनवीर सिंह रहे। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कुलदीप जैन, पूर्ति निरीक्षक गुन्नौर सतराज सिंह रहे।
विज्ञापन
गांव भकरौली में भारी मात्रा में केमिकल से बना नकली डीजल और पेट्रोल बरामद हुआ है। दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। कई आरोपी अभी फरार हैं। सफेद रंग के केमिकल से नकली डीजल और पेट्रोल बनाते थे।
चक्रेश मिश्र, एसपी संभल।