{"_id":"5d8a63a58ebc3e93cb765140","slug":"fair-of-farmer-for-sugarcane-sambhal-news-mbd323389416","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा पत्र नहीं भरा तो गन्ने की आपूर्ति से वंचित किए जा सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणा पत्र नहीं भरा तो गन्ने की आपूर्ति से वंचित किए जा सकते हैं किसान
विज्ञापन
fair of farmer for sugarcane
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोषणा पत्र नहीं भरा तो गन्ने की आपूर्ति से वंचित रह सकते हैं किसान
- नए पेराई सत्र की तैयारी में जुटा गन्ना विभाग, किसान भरें घोषणा पत्र
- मिलेगी सर्वे और सट्टे की जानकारी, किसान मेले आयोजित करेगा गन्ना विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। जिले के गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2019-20 के लिए अपने-अपने घोषणा पत्र भरकर अपने क्षेत्र की गन्ना समितियों में जमा करने हैं। अगर किसान घोषणा भरने की चूक कर देते हैं तो गन्ना आपूर्ति से वंचित हो सकते हैं। क्योंकि बाद में घोषणा पत्र भरने और सट्टा देखकर कर आंकड़े दुरुस्त करने के लिए मौका नहीं मिलेगा।
जिला गन्ना अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि किसानों को एक और मौका दिया जा रहा है। अंतिम रूप से सट्टा प्रदर्शन के लिए जिले में तीन किसान मेेलों का आयोजन किया जाएगा। तीनों मेले 25 से 28 सितंबर तक चलेंगे। मेला गन्ना समिति चंदौसी, रजपुरा और असमोली में लगाए जाएंगे। मेले में आकर किसान अपने गन्ने की आपूर्ति के लिए गन्ना विभाग और गन्ना समिति की ओर से तैयार रिकार्ड देख सकते हैं। साथ ही अपना घोषणा पत्र अपनी राजस्व खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक को भी दर्ज करा सकते हैं। खाता संख्या दर्ज होने से समय पर खाते में भुगतान आएगा। जबकि आधार कार्ड दर्ज कराए जाने से विवरण में त्रुटियों की संभावना घटेगी। खतौनी दर्ज कराने से गन्ने के क्षेत्रफल को वास्तविक किया जा सकेगा।
--------------------------------
मेलों में गन्ना समितियों के सदस्य किसानों को पहुंचकर अपने गन्ने की आपूर्ति संबंधी ब्योरा खुद चेक करना है। अगर कोई कमी है तो उसे ठीक कराना है। अपना आधार कार्ड, खतौनी और बैंक पासबुक लेकर पहुंचे ताकि तत्काल किसान का काम हो सके। किसान मेले तीन दिन चलेंगे। इसमें किसान कच्चे कलेंडर में दर्ज गन्ने की पेड़ी, गन्ने के क्षेत्रफल और अन्य सूचनाओं को खुद देख सकेंगे और संशोधित करा सकेंगे। इन मेलों के बाद गन्ना आपूर्ति के सट्टे का अंतिम प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद कोई संशोधन संभव नहीं होगा। अपने संशोधन के लिए किसान चाहें तो विभागीय टोल फ्री नंबर पर भी 1800-121-3203 पर भी कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
- कुलदीप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, संभल।