फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fair held at Bagiya Wali Devi Temple

बगिया वाली देवी मंदिर पर लगा मेला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fair held at Bagiya Wali Devi Temple
सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी मंदिर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने मंदिर में विधि विधान से देवी मां की पूजा संपन्न कर परिवार व बच्चों की खुशहाली की कामना की। पूजन के बाद महिलाओं व बच्चों ने मेले में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। घर से भोजन बनाकर लाई महिलाओं ने मंदिर परिसर में बैठकर किया। मेले व मंदिर में सुरक्षा दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

होली के बाद सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी मंदिर पर चार मंगलवार को देवी मां की विशेष पूजा की जाती है। ताकि घर परिवार में सुख शांति के साथ-साथ बच्चों को बीमारियों से सुरक्षा हो सके। मंगलवार को लगे मेले में सुबह से ही महिलाओं व बच्चों मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गया। सुबह नौ बजे मंदिर परिसर में भीड़ होने पर खचाखच भरा नजर आया। यहां महिलाओं ने देवी मां की विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न की। इसके बाद मेले में पहुंच बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने मेले में लगे झूलों का आनंद उठाया। इसके बाद मंदिर परिसर में महिलाओं व बच्चों ने मंदिर में परिसर में घर से बनाकर लाया गया भोजन किया। दोपहर दो बजे से मंदिर परिसर में भीड़भाड़ का माहौल रहा। मेले व मंदिर में भीड़ अधिक होने पर महिला व पुरुष सिपाही तैनात रहे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चमन सराय में धार्मिक नगर नेजा कमेटी की ओर से सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में जलसे का आयोजन किया गया। अध्यक्षता असलम मसूदी व संचालन कारी कमाल ने किया। मुख्य अतिथि अल्लामा मौलाना कारी शुऐब रहे। कमेटी के अध्यक्ष शाहिद हुसैन मसूदी के नेतृत्व में सय्यद सालार मसूद गाजी के फतेह का झंडा सजाकर चमन सराय से एजेंटी चौराहा, स्टेशन रोड, बाजार दरीबा ठेर से होते हुए अपने धार्मिक स्थान पर लगाया गया। झंडा लगने के साथ ही नेजा मेले का आगाज हो गया। उन्होंनें बताया कि 29 मार्च को गांव शहबाजपुर और 30 मार्च को नगर पालिका मैदान में नेजा मेले का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष शाहिद मसूदी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया व हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सय्यद तालिब मियां, पीर मोहम्म्मद अली हुसैन, मौलाना मोहम्मद हुसैन, हाफिज फैजुल इस्लाम, मशकूर रजा, शकीलुर्रहमान, सय्यद शफीकुर्रहमान, आरिफ, कासिम, डा. मरगूब, फहीम, शमशाद, मुशीर तरीन, डा. नाजिम, सफदर, तंजील, उमर, जफर, आसिफ, शहजाद, साद आदिल, सऊद, सरताज, शहजाद, तहसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed