{"_id":"6670be170efbee44ec061d74","slug":"extortion-case-against-five-including-former-student-union-president-sambhal-news-c-204-1-chn1002-111046-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: भाजपा नेता के करीबी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ केस, डग्गामार बसों का करवाते हैं संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: भाजपा नेता के करीबी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ केस, डग्गामार बसों का करवाते हैं संचालन
Tue, 18 Jun 2024 04:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:22 AM IST
सार
संभल जिले में अवैध वाहन स्टेंड संचालित करने के आरोपी में भाजपा नेता के करीबी और एसएम कॉलेज पूर्व छात्र अध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी डग्गामार बसों का संचालन भी करवाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
एसएम कॉलेज पूर्व छात्र अध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रंगदारी और अवैध वाहन स्टैंड संचालित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी चंदौसी से दिल्ली के लिए डग्गामार बसों का अवैध रूप से संचालन कराते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा आरोपियों ने चंदौसी में कई स्थानों पर अवैध वाहन स्टैंड संचालित किए हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को एक बड़े भाजपा नेता का करीबी भी बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि चंदौसी शहर में कई स्थानों पर अवैध वाहन स्टैंड संचालित है।
विज्ञापन
इन स्टैंड से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कपिल त्यागी, सतवीर ठाकुर, नीरज वाल्मीकि, पप्पू शहरी व सतीश मुंशी डग्गामार बसों और टेपों का अवैध संचालन कराते हैं। वाहन चालकों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करते हैं। पैसे न देने पर यह लोग वाहन चालकों को जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने बदायूं चुंगी, मालगोदाम रोड, डबल फाटक समेत कई स्थानाें पर अवैध स्टैंड बना लिए है। जिसकी वजह से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं दिल्ली के लिए डग्गामार बसों के संचालन ने राजस्व को नुकसान पहुंचता है।
इसकी शिकायत काफी दिनाें से पुलिस को मिल रही थी। सोमवार को कोतवाली में तैनात दरोगा संदीप शर्मा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।