{"_id":"665d02b4a12e49c5790a0b24","slug":"exit-polls-are-not-of-the-public-but-of-bjp-ziaur-rahman-burke-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-111036-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल्स जनता का नहीं भाजपा का एग्जिट पोल्स है : जियाउर्रहमान बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जिट पोल्स जनता का नहीं भाजपा का एग्जिट पोल्स है : जियाउर्रहमान बर्क
Mon, 03 Jun 2024 05:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
संभल। दो दिन पहले ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने बता दिया था कि एग्जिट पोल्स जनता के नहीं दिखाए जाएंगे। भाजपा का एग्जिट पोल्स दिखाया जाएगा। जनता का फैसला चार जून को सामने आएगा और गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह कहना है संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क का।
रविवार को सपा प्रत्याशी ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एग्जिट पोल्स भाजपा का है। जनता का एग्जिट पोल्स चार जून को आएगा। कहा कि गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 295 या उससे ज्यादा सीट गठबंधन को मिल रही हैं। जनता ने पूरे जोश के साथ गठबंधन को वोट किया है और चार जून को वह सामने आएगा। एग्जिट पोल्स भ्रमित करने वाला है।