{"_id":"5a43f0704f1c1bc5758bb966","slug":"excellent-artisans-will-get-state-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट शिल्पकारों को मिलेगा राज्य पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट शिल्पकारों को मिलेगा राज्य पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में सजा हस्तशिल्प बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के उत्कृष्ट शिल्पियों को राज्य सरकार हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी। इसके लिए हस्तशिल्पियों से आठ जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं, इसके साथ ही शिल्पकारों को अपनी कलाकृतियां भी प्रस्तुत करनी होगी।
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र संभल के उपायुक्त (उद्योग) श्रीनाथ पासवान ने बताया कि विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना वर्ष-2017-18 के लिए शिल्पकारों की कलाकृतियां आमंत्रित की जानी है। जनपद के सभी हस्तशिल्पियों से कहा गया हैकि वह अपनी कलाकृतियां तैयार कर आठ जनवरी-2018 तक उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।
इसमें भाग लेने वाले हस्तशिल्पियों की न्यूनतम आयु 28 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। हस्तशिल्प क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव हो। हस्तशिल्प विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) द्वारा शिल्पी पहचान पत्र हो। पुरस्कार के लिए कलाकृति फ्रेम की बनाई हो। हस्तशिल्पियों को राज्य पुरस्कार एक ही बार दिया जाएगा। जिन हस्तशिल्पियों को राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार प्राप्त हो चुका है, वह पात्र नहीं होंगे। सभी हस्तशिल्पियों को बताया गया है कि आठ जनवरी-2018 तक अपनी कृलाकृतियां कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसके बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जाएगा।