फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Example: Tamannaah carrying Kanwar in a burqa, welcomed with flowers

मिसाल : बुर्के में कांवड़ ला रहीं तमन्ना, फूलों से किया स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Example: Tamannaah carrying Kanwar in a burqa, welcomed with flowers
हरिद्वार से संभल के लिए कांवड़ लाती मु​स्लिम महिला। वीडियो से काटा गया फोटो।
संभल। महाशिवरात्रि के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द और आस्था की अलग तस्वीर सामने आई है। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर संभल के लिए निकली मुस्लिम महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई की तमन्ना मलिक हैं। उनका कहना है कि महाशिवरात्रि पर क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक करेंगी।कई जगह उनका फूलों से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गांव बदनपुर बसेई निवासी अमन त्यागी की पत्नी तमन्ना मलिक का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह बिजनौर क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर कंधे पर कांवड़ रखकर चलती नजर आ रही हैं। साथ में चलने वाले कांवड़िये भी बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं। तमन्ना मलिक ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले अमन त्यागी से शादी की थी। उनके दो बेटे हैं। वह 10 फरवरी को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गई थीं। शनिवार को असमोली पहुंच जाएंगी। बताया कि महाशिवरात्रि पर क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक किया जाएगा। तमन्ना मलिक ने कहा कि अन्य लोगों को जब कांवड़ लाते हुए देखती हूं तो अच्छा लगता है। मेरे मन में भी ऐसा भाव आया। इसके बाद ही कांवड़ लेकर आ रही हूं।
विज्ञापन

बताते चलें कि तमन्ना मलिक अपने धर्म को मानती हैं और पति अमन त्यागी के धर्म को भी मानती हैं। अमन त्यागी का कहना है कि दोनों अपने-अपने धर्म के मुताबिक रहते हैं। कोई रोक टोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed