फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   examination of rurki university from tomorrowo

रूविवि की परीक्षाएं कल से, प्रवेश पत्र नहीं हो सके अब तक डाउनलोड, छात्र परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
examination of rurki university from tomorrowo
रूविवि की परीक्षाएं कल से, प्रवेश पत्र नहीं हो सके अब तक डाउनलोड, छात्र परेशान
विज्ञापन

जिले में 22 परीक्षा केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, 11,034 परीक्षार्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की मुख्य परीक्षाएं सात अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा शुरू होने में सिर्फ एक दिन शेष बचा है, लेकिन प्रवेश पत्र अभी तक डाउनलोड नहीं हो पाए हैं। इसे लेकर विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति है। जिम्मेदार भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। इस बार 22 केंद्रों पर 11,034 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
रूविवि की परीक्षाएं शुरू होने से चार-पांच दिन पहले तक परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंच जाते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया है। चार अप्रैल को विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम अपडेट किया है। इसे परीक्षा केंद्रों तक भेजा गया है। परीक्षाओं के लिए संभल जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इसमें 5435 छात्र और 5599 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा सात अप्रैल से शुरू होनी हैं लेकिन अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो सके हैं। प्रश्नपत्र भी परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति है। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर भी तैयारियां अधूरी हैं। प्रवेश पत्र न होने की वजह से सीटिंग प्लान अधूरा है। केंद्र व्यवस्थापकों का कहना है कि सात अप्रैल से परीक्षाएं होंगी, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रश्नपत्र नहीं मिले हैं और प्रवेश पत्र भी डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

यह बोले प्राचार्य
कोट
रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से परीक्षा कार्यक्रम मिल गया है। सात अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होनी हैं लेकिन अभी तक प्रश्न पत्र नहीं मिले हैं और प्रवेश पत्र भी डाउनलोड नहीं हो पाए हैं। असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. योगेंद्र सिंह, प्राचार्य, एमजीएम महाविद्यालय, संभल।
-----------
कोट
सात अप्रैल से परीक्षा होनी है। परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र भी नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में असमंजस की स्थिति है। प्रवेश पत्र के मुताबिक सीटिंग प्लान होना है, जो अभी तक नहीं हो पाया है लेकिन तैयारियों को पूरा करने में हम लगे हुए हैं।
डा. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्राचार्य, बहजोई महाविद्यालय, बहजोई।
----------
परीक्षार्थियों की बात
कोट
प्रवेश पत्र डाउनलोड कराने के लिए कई बार साइबर कैफे गई लेकिन डाउनलोड नहीं हो सका। कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।
रीनू कुमारी, छात्रा, बीए प्रथम वर्ष।
------
कोट
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए कई बार प्रयास कर चुका हूं लेकिन डाउनलोड ही नहीं हो पा रहा है। टेक्निकल दिक्कत से सर्वर कट हो जाता है।
रोहित पाल, बीए तृतीय वर्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed