फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   everybody silent on rape only one woman told story

वारदात पर सब चुप, एक महिला ने तोड़ी चुप्पी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
everybody silent on rape only one woman told story
संभल। जिस गली में वारदात हुई वहां पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। नखासा थाना पुलिस और सीओ भी कई बार गए। गुरुवार को रात वारदात के बाद से ही पुलिस ने दबिश दी थी। पड़ोसी युवक जिस पर आरोप था वह भी घर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने इसकी तलाश की। उसके करीबी लोगों से पूछताछ की। शुक्रवार को सुबह पहले पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल भी थे। अधिकारियों ने मोहल्ले के लोगों से घटनाक्रम की जानकारी लेनी चाही लेकिन अधिकतर लोगों ने बातचीत से परहेज किया। इस दौरान सिर्फ एक महिला ही सामने आई। महिला ने आईजी को बताया कि वारदात के बाद शोर मचा तो वह बाहर आई। उसने बताया कि उसने देखा की पीड़िता की मां ने युवक को घेर लिया था और डंडे से पीट रही थी। किशोरी उस समय जल रही थी। घटना का उस समय तक कुछ पता नहीं था। बाद में पूरी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed