{"_id":"62168bb3425af9682b71608c","slug":"every-house-in-the-urban-area-will-get-clean-drinking-water-from-the-amrut-scheme-preparations-begin-sambhal-news-mbd419759841","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्र के हर घर को अमृत योजना से मिलेगा स्वच्छ पेयजल, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्र के हर घर को अमृत योजना से मिलेगा स्वच्छ पेयजल, तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जल निगम का दावा है कि शहरी क्षेत्र में हर घर को अमृत योजना से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी। शुद्ध पेयजल के साथ हर घर को सीवर या सेप्टिक टैंक से जोड़ने की भी योजना है। इस योजना के तहत जल निगम ने कार्य शुरू कर दिया है। पहले ऐसे घरों का आंकलन होगा, उसके बाद डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। बजट मिलते ही इस दिशा में तेजी से काम होगा। एक साल की अवधि में काम पूरा होने की उम्मीद है।
शहरी क्षेत्र में कई परिवार ऐसे हैं, जिनको स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। भारत सरकार द्वारा संचालित अमृत योजना में शहरी क्षेत्र के समस्त घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए पानी की टंकी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाना है। जिन घरों व मोहल्लों में नल या पाइप लाइन नहीं है, वहां इस योजना के तहत पाइप लाइन भी बिछवाई जानी है। इसके अलावा शहर की जर्जर हो चुकी पुरानी पाइप लाइनों को भी बदला जाना है। जल निगम ने इसके लिए जिले में प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिसका स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
जल निगम के अवर अभियंता विशाल रूहेला ने बताया कि अमृत (अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन) योजना के तहत शहरी क्षेत्र के घरों को पेयजल और सीवर लाइन से जोड़ा जाना है। भौगोलिक स्थिति के अनुसार घरों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा, जहां पर सीवर लाइन से जोड़ना संभव नहीं है वहां सेप्टिक टैंक बनाए जाएंगे। यह टैंक इस तरह से डिजाइन होंगे कि इन्हें जल्दी खाली कराना न पड़े।