{"_id":"62e58afa154c2d3a626e3f18","slug":"even-after-the-assurance-of-the-co-the-advocates-did-not-rise-from-the-dharna-chandausi-news-mbd4363238101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के आश्वासन के बाद भी धरने से नहीं उठे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ के आश्वासन के बाद भी धरने से नहीं उठे अधिवक्ता
विज्ञापन
चंदौसी तहसील में धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को समझाते बहजोई के सीओ।
- फोटो : CHANDAUSI
तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं द्वारा पिछले दो दिन से धरना दे रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बहजोई पुलिस अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमला के 25 दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं सकी है। शनिवार को धरनास्थल पर पहुंचे बहजोई सीओ ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन अधिवक्ता हमलावरों की गिरफ्तारी से पहले धरना खत्म नहीं को राजी नहीं है।
तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में तहसील गेट पर दो दिन से धरना दे रहे हैं। आंदोलित अधिवक्ताओं का आरोप है कि घटना के 25 दिन बाद भी बहजोई पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। हमलावरों ने अधिवक्ता की हत्या करने के उद्देश्य से तीन गालियां मारी थी। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश तक नहीं दी है। हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। हमले में घायल हुए अधिवक्ता का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घायल द्वारा बहजोई थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर शमसोई निवासी तीन नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे बहजोई के सीओ डॉ. प्रदीप कुमार पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे अधिवक्ताओं से कहा कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। मगर अधिवक्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी से पहले धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। इस दौरान दिनेश कुमार यादव, फकीरी सिंह, नदीम बेग, सौरभ सिंह, श्याम सुंदर राणा, राजेंद्र सिंह, धनवीर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि रहे।