फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Even after one year the rejuvenation work at the station is incomplete

Sambhal News: एक साल पूरा फिर भी स्टेशन पर कायाकल्प कार्य अधूरा

Thu, 07 Nov 2024 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Even after one year the rejuvenation work at the station is incomplete
चंदौसी (संभल)। अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य एक साल बीतने के बाद भी अधर में लटके हैं। एक साल में प्रस्तावित कोई भी काम पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था के पास पर्याप्त मजदूर न होने की वजह से समस्या बनी हुई है। जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

चंदौसी रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत कायाकल्प हो रहा है। जिसमें संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, बैठने के लिए लॉज, फुट ओवरब्रिज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण, लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी, प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण आदि शामिल है। करीब 18 करोड़ रुपये इस पूरे काम में खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था ने नवंबर में स्टेशन का कायाकल्प शुरू किया। करीब एक साल हो चुका है, लेकिन कोई भी प्रस्तावित काम पूरा नहीं हो पाया है। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाना, स्वचालित सीढि़यां, वेटिंग रूम, स्टेशन के फ्रंट और परिसर के सौंदर्यीकरण का काम अधर में लटका है। शुरुआत से कार्य को गति नहीं मिली। सालभर में कई बार काम बंद हुआ। कभी मजदूर तो कभी निर्माण सामग्री कार्य में बाधा बनी है। डीआरएम ने भी कई बार अपने निरीक्षण में जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार को फटकार भी लगाई, लेकिन काम की स्थिति ऐसी बनी रही। ऐसे में कायाकल्प के लिए की गई टूट फूट से यहां, एक ओर यात्रियों को परेशानी होती है। वहीं स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी भी परेशान है। बुधवार को काम बंद पड़ा था।
विज्ञापन



वर्जन
स्टेशन पर कायाकल्प का काम लगातार चल रहा है। आगामी दिनाें में मजूदरों को बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाएगी। -याज्ञवेंद्र सिंह, ठेकेदार कार्यदायी संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed