{"_id":"683df77d2536bc06910f1aa6","slug":"even-after-a-month-no-clue-has-been-found-about-the-missing-groom-sambhal-news-c-204-1-chn1003-120518-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एक माह बाद भी लापता दूल्हे का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एक माह बाद भी लापता दूल्हे का नहीं लगा सुराग
Tue, 03 Jun 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में एक माह पहले बरात जाने से चार घंटे पहले गायब हुए दूल्हे का पुलिस अता-पता नहीं लगा सकी है। जबकि इसको लेकर दूल्हे के माता-पिता परेशान हैं। वह बार-बार थाने के चक्कर लगा रहे हैं।
थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले नीरज कुमार की बरात 30 अप्रैल को एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के मोजजिन्नपुर गांव में काशीराम के घर जानी थी। जबकि बरात जाने से चार घंटे पहले नीरज कुमार कस्बे में सेविंग कराने के लिए पिता सुखराम के साथ आया था। परंतु पिता से अलग होने के बाद वह गायब हो गया। पिता ने उसे तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं देर शाम तक दूल्हे नीरज का पता न चलने पर बरात में मेहमान भी लौट गए। पिता की ओर से पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
एक माह बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस अभी तक गायब हुए दूल्हे का कहीं भी अता-पता नहीं लगा सकी है। जबकि पुत्र के न मिलने पर मां विमलेश का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया गायब हुए युवक की तलाश में सभी नंबर ट्रेस किए गए हैं। जल्द ही सफलता हाथ लगने की संभावना है।