फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Evaluation of 12,651 copies of high school and 6584 copies of intermediate

Sambhal News: हाईस्कूल की 12,651 और इंटर की 6584 कॉपियों का मूल्यांकन

Fri, 21 Mar 2025 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 21 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of 12,651 copies of high school and 6584 copies of intermediate
चंदौसी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी दूसरे बृहस्पतिवार को भी पांच केंद्रों पर किया गया। दूसरे दिन हाईस्कूल की 12,651 और इंटर की 6584 कॉपियों की जांच की गई।


बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की 10 वीं और 12 वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिसमें एसएम इंटर कॉलेज में इंटर की 3457 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 119 परीक्षकों ने की। वहीं शंकर भूषण जनता इंटर कॉलेज संभल में इंटर की 3127 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 104 परीक्षकों ने किया। जबकि हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 5797 कॉपियों का मूल्यांकन 176 परीक्षकों ने किया। जबकि आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 4402 कॉपियों का मूल्यांकन 146 परीक्षकों ने किया। वहीं इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई में हाईस्कूल की 2452 कॉपियों की जांच 94 परीक्षकों ने की। डीआईओएस श्यामा कुमार ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है।
विज्ञापन





मूल्यांकन कार्यों के लिए हुआ जूम मीटिंग का आयोजन

बहजोई।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में मूल्यांकन केंद्रों के परीक्षकों के साथ बृहस्पतिवार को जूम मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम ने बुधवार को हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्यों में पाई गई कमियों के बारे में बताया। उन्होंने उप नियंत्रक और परीक्षकों को चेतावनी दी कि परीक्षक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के अनुरूप ही अंक प्रदान करेंगे। यह भी निर्देश दिया गया कि अगर कोई विद्यालय मूल्यांकन के लिए नियुक्त परीक्षक को कार्यमुक्त नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग से जुड़े डीआईओएस श्यामा कुमार ने उप नियंत्रक और परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य ईमानदारी व निष्पक्ष तरीके से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed