{"_id":"64c6be8cd382e4cb8006e402","slug":"entrance-to-chamunda-temple-will-be-given-only-after-wearing-decent-clothes-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-1219-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मर्यादित कपड़े पहनकर आने पर ही मिलेगा चामुंडा मंदिर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मर्यादित कपड़े पहनकर आने पर ही मिलेगा चामुंडा मंदिर में प्रवेश
विज्ञापन
संभल। शहर के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले महिला व पुरुष भक्तों को मर्यादित वस्त्र पहनकर आने पर ही प्रवेश मिल सकेगा। जो भक्त छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट आदि में आएंगे, उन्हें केवल बाहर से दर्शन करने होंगे। यह निर्णय कमेटी के पदाधिकारियों ने लिया है।
मोहल्ला हल्लू सराय में प्राचीन मां चामुंडा मंदिर है। यहां नवरात्रों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। रोजाना सुबह व शाम में भी भक्तगण पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। रविवार की सुबह मंदिर में समिति के काफी पदाधिकारी हाथों में तख्ती लेकर मंदिर पहुंचे। भक्तगणों से अपील करते हुए संदेश दिया कि मंदिर में अब कोई भी महिला व पुरुष श्रद्धालु मर्यादित वस्त्र पहनकर ही दर्शन के लिए आएं। तख्ती पर लिखा था कि छोटे वस्त्र पहनकर आने पर गेट के बाहर से दर्शन करें। पदाधिकारियों का कहना था कि धार्मिक स्थल पर ऐसे कपड़े पहनकर नहीं आना चाहिए। इससे गलत संदेश जाता है।