{"_id":"6757eb0761cc551c2502b4e7","slug":"encroachment-removed-at-jarai-gate-in-chandausi-sambhal-news-c-204-1-chn1003-115835-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी में जारई गेट पर हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी में जारई गेट पर हटाया अतिक्रमण
Tue, 10 Dec 2024 12:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर में सोमवार को जारई गेट पर नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से दुकान और मकानों के चबूतरे ध्वस्त कराए। कार्रवाई और नुकसान के डर से लोग खुद ही अतिक्रमण तोड़ते नजर आए। जेसीबी का तेल खत्म होने पर दो घंटे ही अभियान चल सका।
सोमवार को शाम चार बजे करीब पालिका की टीम पीएसी और जेसीबी के साथ जारई गेट पर पहुंची। यहां कब्रिस्तान से बड़ी मस्जिद चौराहे तक अभियान चलाया जाना था। अभी जेसीबी से कुछ ही दुकानों और मकानों के चबूतरे ही ध्वस्त किए जा सके। इसी दौरान तेल खत्म होने पर जेसीबी खड़ी हो गई।
करीब एक घंटे बाद जेसीबी चालू हो सकी। जिससे अभियान भी पूरा नहीं हो सका। छह बजे टीम वापस लौट गई। वहीं लोग खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त करने में जुट गए। ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि मंगलवार को भी अभियान जारी रहेगा।