फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   encounter in sambhal

खाद व्यापारी की हत्या के आरोपी अंतर्जनपदीय दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
encounter in sambhal
चंदौसी। खाद व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर लूटने के आरोपी दो बदमाश की रविवार को गांव कैथल के पास पुलिस से मुठभेड़ हुई। फायरिंग में दोनों बदमाशों और एक सिपाही को गोली लगी है। घायल सिपाही और बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी यमुना प्रसाद और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। लूटा गया बैग, पीओएस मशीन, स्टॉक रजिस्टर व अन्य सामान बरामद हो गया।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह रविवार की सुबह सात बजे कैथल से गांव बुद्ध नगर खंडवा मार्ग पर गश्त कर रहे थे। बाइक पर दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़कर फायरिंग करते भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है तथा सिपाही रोहित कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन

घायल बदमाशों को हिरासत में लेकर और सिपाही को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम महेंद्र सिंह निवासी तर्क परौली थाना फैजगंज बेहटा, संतोष मौर्य निवासी खेड़ा दास थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूं बताएं हैं। बदमाशों के पास से दो तमंचे 315 बोर के, पांच कारतूस, तीन खोखे, पीओएस मशीन, स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक और अन्य सामान बरामद हुआ है। वारदात में शामिल अन्य बदमाश थाना फैजगंज बेहटा के गांव बझेडा निवासी नीरज यादव, भूप सिंह, थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव बेरनी निवासी जितेंद्र यादव की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में यह रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल, बहजोई इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी रविंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी विजेंद्र मलिक, कांस्टेबल विकास, हरिओम, नवनीत, गजेंद्र, कुलवंत, जरिनुद्दीन, रोहित वर्मा, मानवीर सिंह रहे।

परिजनों ने जताई संतुष्टि
घटना का खुलासा करते समय एसपी यमुना प्रसाद ने मृतक व्यापारी रामौतार शर्मा के बेटे विशाल एवं अन्य परिजनों को मौके कोतवाली बुलवा लिया था। मृतक व्यापारी के बेटे विशाल ने घटना के खुलासे पर संतुष्टि जताई है। कहा कि उनका बैग, पीओएस मशीन, स्टॉक रजिस्टर, आदि सामान मिल गया है। जो बदमाश लूट कर ले गए थे। घटना का सही खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed