फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Employment fair in Sambhal today

जिले के आठ विकास खंडों में मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत रोजगार मेला आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Employment fair in Sambhal today
संभल। देश व प्रदेश की विभिन्न निजी कंपनियों में चार वर्ष की अवधि में जिले के 1442 युवाओं को रोजगार दिया गया। इसके लिए अप्रैल 2017 से 15 मार्च 2021 तक चंदौसी स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में 16 रोजगार मेले आयोजित किए गए जिसमें 5849 युवा पहुंचे। इन युवाओं ने अपनी योग्यता के आधार पर साक्षात्कार दिए। इसी में रोजगार के लिए कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को चुना है। रोजगार दिलाने के लिए बुधवार को प्रत्येक विकास खंड में 11 बजे से 4 बजे तक रोजगार मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने बताया कि मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत विकास खंड मुख्यालयों पर रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इसमें प्रवासी श्रमिकों और स्थानीय श्रमिकों को रोजगार देने पर काम होगा। खंड विकास अधिकारियों को जिलाधिकारी ने इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि रजपुरा, संभल, बहजोई, पवांसा, बनियाखेड़ा, गुन्नौर, जुनावई, असमोली में रोजगार मेले लगेंगे। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के मनरेगा में पंजीकरण होंगे। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर स्व रोजगार योजना में एक लाख रुपये तक के ऋण के लिए फार्म भरवाए जाएंगे। इसमें अनुसूचित जाति के लोगों के लिए 10 हजार रुपये का अनुदान है। सामान्य वर्ग के लिए 6000 रुपये का अनुदान है।
विज्ञापन

वर्ष कितनों को मिला रोजगार
2017-18 ----- 203
2018-19------453
2019-20------268
2020-21------491
सेवायोजन विभाग में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा है। बेरोजगार व्यक्ति वेब पोर्टल पर जाकर जॉब सीकर के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत बेरोजगारों को रोजगार मेेलों में बुलाकर विभिन्न कंपनियों से रोजगार दिलाया जाता है। जिले में अब पंचायत चुनाव के बाद रोजगार मेला लगाया जाएगा। मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 26 मार्च को सुबह दस बजे से रोजगार मेला लगेगा। इसमें संभल जिले के पंजीकृत बेरोजगार भी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल किशोर, मंडलीय सेवायोजन अधिकारी, मुरादाबाद
संभल जिले में सेवायोजन विभाग के अनुसार बेरोजगारों के ये हैं आंकड़े
कुल पंजीकृत बेरोजगार 14003
पुरुष बेरोजगार 11221
महिला बेरोजगार 2782
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed