फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Employees to implement government schemes at gram panchayat level

ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं को लागू कराए कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Employees to implement government schemes at gram panchayat level
जुनावई। ब्लाक परिसर में सरकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर लागू किए जाने को लेकर कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ ने ग्राम पंचायत में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय सहित समूह से ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा में मेट के पद पर काम करने के संबं ध में महिला के चयन की जानकारी दी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ओंकार सिंह ने ग्राम पंचायत स्तर पर बन रहे पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय व व्यक्तिगत शौचालय को शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों के खाते में छह हजार रुपये पहुंच चुके हैं, उनके शौचालय को जल्द पूरा कराकर जियो टैग कराने के बाद लाभार्थियों को दूसरी किस्त प्राप्त करा दी जाए। सचिवों से कहा कि ब्लाक स्तर पर वर्ष 2020-21 सूची के अनुसार 308 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास दिए गए थे। अब तक 291 आवास पूर्ण हो चुके हैं, बाकी 17 आवासों को शीघ्र ही पूरा कराया जाए। ग्राम पंचायतों में संचालित समूह की इंटरमीडिएट महिला को मेट की पद पर रखा जाना है। इसके लिए स्वयं संचालित समूह प्रस्ताव करने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भेज देगा, ग्राम पंचायत इसका गठन कर ब्लाक स्तर में भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed