फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Employees strike continues to demand honorarium, piles of garbage on the roadside

मानदेय दिलाने की मांग को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सड़क किनारे लगे रहे कूड़े के ढेर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

नगर पालिका के ठेका कर्मचारियों ने अगस्त माह का मानदेय नहीं मिलने पर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी।हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े व गंदगी के ढेर लगे हैं।नगर पालिका के पास जितने रुपये थे, उससे ठेका कर्मचारियों का एक माह का वेतन दे दिया है।

विज्ञापन
Employees strike continues to demand honorarium, piles of garbage on the roadside

विस्तार

नगर पालिका के ठेका कर्मचारियों ने अगस्त माह का मानदेय नहीं मिलने पर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। उन्होंने नगर पालिका के कंट्रोल रूम में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक अगस्त माह का वेतन नहीं मिल जाता है, तब तक वह कार्य नहीं करेंगे। हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े व गंदगी के ढेर लगे हैं। जिससे आवागमन के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि पालिका अधिकारियों ने जुलाई व अगस्त माह का मानदेय एक साथ देने का वायदा किया था। मगर शुक्रवार को मात्र जुलाई का मानदेय दिया गया। जिस कारण कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर चले गए। अब जब तक अगस्त माह का मानदेय नहीं मिल जाता है, तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के स्टेशन रोड, संभल गेट, गोशाला रोड, शक्ति नगर, आवास विकास कॉलोनी, मुंसिफ मार्ग मालगोदाम रोड, सीता रोड, बिसौली गेट, खुर्जा गेट, चुन्नी मोहल्ला, जारई गेट, सीकरी गेट, लक्ष्मण गंज आदि कूड़ों के ढेर लगे रहे। जिससे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर नितिन, आकाश कुमार, सुभाष कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार, विनीत कुमार, साहिल, अतुल कुमार, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका के पास जितने रुपये थे, उससे ठेका कर्मचारियों का एक माह का वेतन दे दिया है। अब जब रुपये आएंगे तब दिए जाएंगे। अभी यह नहीं पता कि कब तक रुपये आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय पाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed