फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Employee assaulted due to rivalry, report filed against two

Sambhal News: रंजिश में कर्मचारी से मारपीट, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Apr 2026 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 27 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Employee assaulted due to rivalry, report filed against two
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगीचा में शनिवार देर रात कारखाने से लौट रहे एक कर्मचारी के साथ रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला बगीचा निवासी जीशान ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 12:30 बजे वह कारखाने से घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही दो लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मोहल्ला बगीचा निवासी भूरा और फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed