{"_id":"683df699f2bf9d7e3b0b091f","slug":"emphasis-on-the-restoration-of-mahava-aril-and-mahishmati-rivers-chandausi-news-c-275-1-smbd1034-123256-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महावा, अरिल व महिष्मति नदी के जीर्णोद्धार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महावा, अरिल व महिष्मति नदी के जीर्णोद्धार पर जोर
Tue, 03 Jun 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में हुई रूप टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जुड़ी बैठक में डीएम ने जिले भर में तालाब खोदने की योजना तैयार की जाए। इस दौरान डीएम ने महावा, अरिल व महिष्मति नदी के जीर्णोद्धार पर जोर दिया।
सोमवार को बैठक के दौरान तालाबों के सत्यापन व भूजल की कमी पर भी बातचीत की गई। डीएम ने कहा कि नगर पालिका के तहत भूजल स्तर बढ़वाने के लिए नगर क्षेत्र में ट्रेंच बनवाया जाए। इस बीच महावा, अरिल व महिष्मति नदी के जीर्णोद्धार समेत बंद पड़े नलकूपों व कुओं आदि पर भी बातचीत की गई। साथ ही कुओं को रेनवाटर हार्वेस्टिंग में प्रयोग करने के लिए अभियान चलाने को कहा।
इस बीच एई लघु सिंचाई जितेंद्र शुक्ला की ओर से ब्लॉक वार भूजल स्तर की जानकारी दी गई। उन्होेंने बताया कि ब्लॉक पंवासा, संभल व बनियाखेड़ा क्रिटिकल जोन में हैं। वहीं, ब्लॉक रजपुरा सेफ जोन में है। इसके अलावा अन्य ब्लॉक सेमी क्रिटिकल जोन में हैं।