{"_id":"6b00b01327574c9f19058ea9","slug":"emphasis-on-improving-traffic-management-on-nh-509-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-143466-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एनएच 509 पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एनएच 509 पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर
विज्ञापन
बहजोई। नेशनल हाईवे-509 पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। डीआईओ बूजेश कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर 144 सूचनात्मक और चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। आगामी 15 दिनों में तीन स्थानों पर आठ सोलर ब्लिंकर बोर्ड भी स्थापित किए जाएंगे।
सड़क पर वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए भुलावई समेत कई स्थानों पर रंबल स्ट्रिप बनाई गई हैं। सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई और सफाई का कार्य भी लगातार जारी है। मोहम्मदगंज और आरीखेड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर गड्ढों का सुधार कराया गया है।
हाईवे पर कहीं भी गड्ढा मिलने पर उसे तत्काल ठीक किया जाएगा। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भी प्रक्रिया की गई है। बाघऊ, गंगावास और फतेहपुर में स्थापित मेटल बीम क्रैश बैरियर सड़क सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
आपातकालीन सहायता और सुरक्षा उपाय
नेशनल हाईवे पर आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था है। बबराला और फतेहपुर-नेहटा इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर एंबुलेंस तैनात की गई हैं। रसूलपुर कैली, अकरौली, चंदौसी सहित कई स्थानों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र और गति सीमा से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर जेब्रा क्रॉसिंग भी बनी है।