{"_id":"685c4febd2fa93a38908ab50","slug":"emergency-is-a-black-chapter-in-the-democratic-history-of-india-prajapati-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121032-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल भारत के लोकतांत्रित इतिहार का काला अध्याय : प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल भारत के लोकतांत्रित इतिहार का काला अध्याय : प्रजापति
Thu, 26 Jun 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर बुधवार को भाजपा ने एक पैलेस में काला दिवस मनाया। साथ ही लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आपात काल पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी, जिले केप्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव और पालिकाध्यक्ष ने लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिवार के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जिले के प्रभारी मंत्री धरमवीर प्रजापति ने बताया कि आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय है। उस समय की इंदिरा गांधी सरकार ने संविधान की मूल भावनाओं को दरकिनार कर लोकतंत्र की आत्मा, संवैधानिक संस्थाओं, प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता पर गहरा आघात किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आपातकाल के दौरान एक लाख से अधिक नागरिकों को बिना किसी मुकदमे के जेलों में कैद कर दिया गया था। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी, जिला महामंत्री कमल कुमार, परमेश्वर लाल सैनी, अजित कुमार राजू, मंजू दिलेर, चंद्रपाल सिंह, सतीश अरोरा, तरुण नीरज, रोहित दिवाकर, सतीश अरोरा, मनोज कठेरिया, सुधीर मेहरोत्रा, ओमवीर खडगवंशी, डॉ. टीएस पाल, अंकित जैन, अभिनव शर्मा, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
लोकतंत्र सेनानी रामेश्वर कोहली को घर पर किया सम्मानित
कार्यक्रम के बाद माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी, जिला प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति स्टेशन रोड पंजाबी काॅलोनी निवासी लोकतंत्र सेनानी रामेश्वर कोहली के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने लोकतंत्र सेनानी रामेश्वर कोहली को शॉल ओढ़ाकर और फूल माला से सम्मानित किया।