{"_id":"65c5554a6106182ee00c7224","slug":"electricity-theft-found-in-22-houses-in-morning-raid-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-107249-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मॉर्निंग रेड में 22 घरों में मिली बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मॉर्निंग रेड में 22 घरों में मिली बिजली चोरी
Fri, 09 Feb 2024 03:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। विद्युत निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। टीम ने बिजली चोरी के आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट कराई है।
विद्युत निगम ने लाइन लॉस रोकने के लिए मॉर्निंग रेड अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को उपखंड अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। सुबह पांच बजे करीब एसडीओ विद्युत विभाग और विजिलेंस की टीम के साथ चंदौसी के सिटी गेट और कागजी मोहल्ला पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी बल भी उनके साथ था। टीम ने मोहल्ले में कई स्थानों पर छापे मारे। टीम ने अपने साथ सीढ़ी भी ले रखी थी। छापे के दौरान 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। मौके पर एसडीओ के निर्देश पर कर्मचारियों ने वीडियोग्राफी करते हुए संबंधित व्यक्तियों के केबिल जब्त कर लिए। जिसके चलते चोरी से बिजली जलाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीओ अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दौरान जेई पॉवर हाउस दुर्गेश यादव, हनुमान गढ़ी जेई वरुण कुमार, जेई तहसील अभिषेक कुमार आदि रहे।