{"_id":"6504bbae78b4559d420a1c94","slug":"electricity-supply-to-100-houses-stopped-due-to-collapse-of-high-tension-line-sambhal-news-c-204-1-chn1001-2328-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईटेंशन लाइन के गिरने से 100 घरों की ठप हुई बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईटेंशन लाइन के गिरने से 100 घरों की ठप हुई बिजली सप्लाई
Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी की बस्ती के मेन तिराहे पर शाम साढ़े सात बजे अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर रास्ते में गिर गई। हादसे में करीब आधा घंटा तार में चिंगारी निकलती रही। बाद में आपूर्ति बाधित की गई। करीब 100 घरों की बिजली 21 घंटे बाधित रही। लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
भिरावटी के मेन तिराहे पर बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े सात बजे अचानक बिजली की लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे आसपास के करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तार टूटते ही वहां भगदड़ मच गई। ग्रामीणों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद बृहस्पतिवार की शाम व शुक्रवार की शाम तक आपूर्ति बाधित रही। शाम करीब पांच बजे लाइन सही होने पर बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में रखे मोबाइल शोपीस बन गए। इस दौरान कुछ घरों में लगे इंटरवर्टर भी कुछ ही घंटाें बाद बंद हो गए। रात व दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौके पर अमित कुमार, विनोद शर्मा, अजय यादव, दिनेश कुमार, राजपाल प्रजापति, प्रेम सिंह यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।