{"_id":"612152188ebc3e218854242c","slug":"electricity-supply-of-seven-villages-of-dhanari-area-started-after-27-hours-chandausi-news-mbd4000007174","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनारी क्षेत्र के सात गांवों की बिजली आपूर्ति 27 घंटे बाद हुई शुरू हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनारी क्षेत्र के सात गांवों की बिजली आपूर्ति 27 घंटे बाद हुई शुरू हुई
विज्ञापन
धनारी। क्षेत्र के गांवों में बारिश के चलते 27 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। शुनिवार की दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार की रात भर इन गांवों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में ही लगे रहे।
शुक्रवार की दोपहर धनारी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के साथ हवा चली थी। इस दौरान बबराला बिजलीघर से जुड़े धनारी फीडर पर ब्रेक डाउन हो गया। शुक्रवार करीब 12 बजे क्षेत्र के गांव गढा, गौरीपुरा, चंद्रपुरा, कनुआ नगला, धनारी पट्टी लाल सिंह, धनारी पट्टी बालूशंकर, चुरामन की मढै़या की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक भी बिजली कर्मचारी लाइन को ठीक नहीं कर पाए।
रात भर धनारी क्षेत्र के सात गांवों में अंधेरा पसरा रहा। रात के समय इंवर्टर भी जवाब दे गए। रात को गर्मी के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी हुई। शनिवार की शाम करीब तीन बजे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। दिन भर उपभोक्ता गर्मी के कारण परेशान रहे। लाइन में हुए ब्रेकडाउन को ढूंढने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए।