{"_id":"672940f6c88d59dfb1035704","slug":"electricity-line-not-connected-even-after-two-weeks-anger-among-farmers-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116090-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो सप्ताह बाद भी नहीं जुड़ी बिजली लाइन, किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो सप्ताह बाद भी नहीं जुड़ी बिजली लाइन, किसानों में आक्रोश
Tue, 05 Nov 2024 03:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव किसौली में अंडरपास निर्माण के लिए खोदाई के दौरान जेसीबी से हाईटेंशन लाइन कट गई। 14 दिन बीतने के बाद भी बिजली लाइन को नहीं जोड़ा गया है। इससे खफा किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन कर लाइन जोड़ने की मांग के लिए एसडीओ देहात को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने सोमवार को कार्य बंद कराकर यूपीडा और विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जल्दी ही समस्या के समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन खराब होने से जंगल के 16 निजी नलकूप बंद पड़े हैं, जिससे करीब 15 सौ बीघा भूमि की सिंचाई नहीं हो पा रही है। गेहूं की बुवाई में देरी हो रही है और आलू की फसल की सिंचाई के लिए किराए के जनरेटर और एंटीनेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। खेमपाल ने बताया कि गांव में स्थित संभल-बहजोई मार्ग पर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे अंडरपास हाईटेंशन लाइन जा रही है। 20 अक्तूबर को जेसीबी की खुदाई के दौरान यह कट गई लेकिन आज तक सही नहीं हो सकी। सप्ताह में दो बार आलू की फसल की सिंचाई होती है लेकिन अब नहीं हो रही। इस दौरान वेदपाल, सूरजपाल, नितिन यादव, सचिन यादव, सुखवीर सिंह, भूरे सिंह, कृष्ण वीर, जीराज सिंह, अमित कुमार, राजीव कुमार, हरज्ञान सिंह आदि रहे।
अवर अभियंता को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई है। विभाग की इसमें लापरवाही नहीं है। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। -इरफान अली, एसडीओ देहात, सब डिवीजन पवांसा।