{"_id":"686592d1c816f6010c0671af","slug":"electricity-employees-staged-a-sit-in-protest-against-privatisation-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121198-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
Thu, 03 Jul 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। बिजली कर्मचारियों ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को विद्युत वितरण खंड परिसर में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। बताया कि अगर बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न का प्रयास किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मचारी निजीकरण के विरोध में बीते कई माह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी विद्युत वितरण खंड के परिसर में विभाग के कर्मचारियों ने बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सरकार ने विद्युत वितरण निगमों में घाटे के भ्रामक आंकडे देकर पूर्वाचल और दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का निर्णय लिया है। इससे विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर बिजली कर्मचारी बीते सात महीने से निजीकरण के विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार ने एक बार भी बिजली कर्मचारियों से बातचीत तक नहीं की। बताया कि अगर बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न करने का प्रयास किया गया, तो वे सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।