फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity employees protest against handing over technical work

तकनीकि कार्य सौंपने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees protest against handing over technical work
चंदौसी। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर विभिन्न मांगों को पूरा कराने की मांग की। जिसमें प्रशिक्षण के बिना कर्मचारियों को तकनीकि कार्य सौंप कर रोष व्यक्त किया। इसके अलावा दो साल पहले शासन स्तर पर विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता हुई थी। आश्वासन के बाद अभी तक मांग पूरी नहीं हुई। ज्ञापन में उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारी विजय पाल सिंह ने कहा कि शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन द्वारा लगातार अपने तकनीकी कर्मियों की जायज मांगों व समस्याओं के प्रति उदासीनता दिखाई जा रही है। प्रबंधन का इस प्रकार का रवैया न तो कर्मचारी हित में है और न ही उद्योग सहित प्रदेश हित में है। प्रबंधन की हठधर्मिता व अन्यायपूर्ण नीति के कारण संवर्ग में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि संघ हमेशा शांतिपूर्ण रूप से द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से संवर्ग मांगों व समस्याओं का निवारण चाहता हैं। आंदोलन के तीसरे चरण में 25 अक्टूबर को प्रदेश के हजारों तकनीकी कर्मचारी शक्ति भवन मुख्यालय का घेराव करेंगे। साथ ही ऊर्जा प्रबंधन से औद्योगिक अशांति के विरुद्ध वार्ता से समाधान की अपील की गई। इस दौरान विनोद कुमार, शिशुपाल, विनीत कुमार, सोनू वर्मा, नीरज शर्मा, आदिल खान, भगान सिंह, विजय कुमार, चंद्रशेखर, नंदन पाल, मुकेश कुमार, उस्मन अली, नागेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed