{"_id":"676476c3108f7dfa7b026089","slug":"electricity-department-people-this-is-deepa-sarai-you-dont-know-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117537-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली विभाग वालों ये दीपा सराय है, तुम जानते नहीं हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली विभाग वालों ये दीपा सराय है, तुम जानते नहीं हो
Fri, 20 Dec 2024 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
संभल। बिजली विभाग वालों ये दीपा सराय है, तुम जानते नहीं हो। मैंने एक आवाज दी तो पूरा दीपा सराय बाहर निकलकर खड़ा हो जाएगा। सरकार बदलेगी तो तुम्हारा कबाड़ा कर देंगे। यह धमकी देने का आरोप सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क पर लगा है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने इसकी एक वीडियो भी पुलिस को सौंपी है। जो जांच के बाद कार्रवाई का आधार बनेगी।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बिजली विभाग के एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने जो तहरीर दी है। उसके आधार पर राजकीय कार्य में बाधा डालने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो वीडियो दिया गया है उसके आधार पर कार्रवाई आगे की जाएगी। सांसद के पिता के साथ उनके दो बाउंसर भी आरोपी है। एसडीओ ने दी तहरीर में बताया है कि वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे सांसद के घर में बिजली उपकरणों की जांच करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। कहा कि हमें बेइज्जत कर रहे हो, वीडियो तुम्हारी भी बन रही है। तुम हमारी एफआईआर कर दो हम तुम्हारी कराएंगे। सबका समय एक जैसा नही रहता है। ये हमारी वीडियो बना रहे हैं, हम भी इनकी बना रहे हैं।
सांसद के खिलाफ दर्ज हुआ आठवां मुकदमा
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह उनके खिलाफ आठवां मुदकमा है। इससे पहले कोविड19 और आचार संहिता उल्लंघन के छह मुकदमे थे। एक मुदकमा 24 नवंबर को हुए बवाल में दर्ज किया गया। इसमें सांसद पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था। अब बिजली चोरी का आरोप लगा है।