फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electric problem in sambhal village

तीन ट्रांसफार्मर फुंके, पूरा गांव अंधेरा में, भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
electric problem in sambhal village
संभल। जिले के मऊ भूड़ गांव में तीन ट्रांसफार्मर फुंक गए। पंद्रह दिन से पूरे गांव में अंधेरा है। इससे पांच हजार की आबादी अंधेरे में डूब गई। इसी क्रम में ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल का संकट है क्योंकि सबमर्सिबल पंप के मोटर नहीं चल पा रहे हैं। इंवर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। कुछ लोग तो गांव से एक किलोमीटर दूर बबैना अड्डे तक जाकर अपना मोबाइल फोन चार्ज करके लाए हैं लेकिन सबके लिए ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि अवर अभियंता से बिजली के बारे अगर जानकारी लेनी हो तो फोन कॉल रिसीव नहीं होती। समस्या के समाधान के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता पंकज सिंह ने बुधवार की शाम बताया कि दो ट्रांसफार्मर पहले खराब हुए थे और बदल दिए गए थे। तीसरा ट्रांसफार्मर सात दिन पहले खराब हुआ। अब उसे भी बदल दिया है। बिजली आपूर्ति को टेस्टिंग के बाद देर रात तक चालू करा देंगे। उन्होंने बताया कि ओवर लोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। अब लोड मैनेजमेंट कराएंगे ताकि बार बार ट्रांसफार्मर न फुंकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी रोकने के लिए अभियान चलेगा
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता पंकज सिंह ने बताया कि मऊ भूड़ में बिजली चोरी से ट्रांसफार्मर ओवर लोड हुए हैं। बिजली विभाग अब ओवरलोडिंग खत्म करने के लिए चोरी रोकेगा और इसके लिए आकस्मिक चेकिंग होगी। इसके लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed