{"_id":"5ed93af98ebc3e9033370eb6","slug":"electric-problem-in-sambhal-village-sambhal-news-mbd3514225116","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल के गांव की आधी आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर, विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल के गांव की आधी आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर, विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। पवांसा ब्लॉक के गांव चिरौली भगवंतपुर के ग्रामीणों ने पवांसा बिजली घर पर विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदले हैं। एक ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले रखा गया। लेकिन, अब तक चालू नहीं किया गया है। इस अव्यवस्था से गांव की आधी आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। बिजली विभाग सुनवाई करने को तैयार नहीं है। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
गुरुवार को गांव चिरौली भगवंतपुर के ग्रामीण पवांसा बिजली घर पहुंचे तो वहां कोई बिजली विभाग का अधिकारी नहीं मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के प्रति रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन महीने से उनके गांव में तीन-तीन ट्रांसफार्मर फुंके हुए हैं। काफी प्रयास के बाद एक ट्रांसफार्मर उठाया गया और सही होकर तीन दिन पहले आ चुका है। जिसको अब तक चालू नहीं किया गया।
ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव की आधी आबादी अंधेरे में रह रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फोन नहीं उठाते। समाधान कैसे होगा। इस दौरान विकास शर्मा, सतेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, निखिल शर्मा, बृजेश शर्मा, रविंद्र, महीपाल प्रजापति, गोलू आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर गांव अतरासी में 20 दिन से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। जिसको बदलने के लिए ग्रामीण कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, सुनवाई अब तक नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों में रोष है। करीब गांव के 30 घर अंधेरे में डूबे हुए हैं।